एक पति ऐसा भी: शादी के बाद पत्नी को प्रेमी के गांव छोड़ा और बोला- घर वापस मत आना, पुराने प्यार से मिलते ही हुआ बवाल
शाहबाद निवासी युवक पत्नी के प्रेमी के गांव आया और उसे बाइक से उतार दिया। इसके बाद उनसे पत्नी को घर वापस न आने की चेतावनी दी। साथ ही उससे प्रेमी के घर रहने की बात कहकर चला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में पत्नी को प्रेमी के गांव में छोड़कर पति गायब हो गया। कुछ देर रुकने के बाद विवाहिता प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को घर देख प्रेमी और परिजनों के होश उड़ गए। इस दौरान विवाहिता ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना पर विवाहिता के ससुराल वाले भी युवक के घर आ गए। जिसके बाद ग्रामीण दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए हैं।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार माह पहले युवती की शादी शाहबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हो गई। लेकिन, शादी के बाद युवती के पति को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। उसने पूरे मामले की छानबीन की। रविवार सुबह शाहबाद क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी पत्नी से शादी में चलने को तैयार होने को कहा। कुछ देर बाद दोनों बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे।
इस बीच रास्ते में शाहबाद निवासी युवक पत्नी के प्रेमी के गांव आया। उसने पत्नी को बाइक से उतार दिया और उसे घर वापस न आने की चेतावनी दी। साथ ही पत्नी से प्रेमी के घर रहने की बात कहकर बाइक लेकर फरार हो गया। पति के चले जाने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती को घर में देख प्रेमी और उसके परिजनों के होश उड़ गए। इस बीच युवती अपने प्रेमी के घर हंगामा करने लगी। बाद में सूचना पर युवती के ससुराल वाले भी युवक के घर आ गए। जानकारी के अनुसार गांव के सम्मानित लोग मामले का समझौता कराने में जुट गए हैं।