{"_id":"63ca878d63fd2924883f654f","slug":"after-getting-job-my-boyfriend-refused-to-marry-in-rampur-girlfriend-said-he-physically-abused-me-for-four-yea-2023-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगी तो भूला 'दिलबर': शादी की जिद पर अड़ी लड़की, थाने पहुंच बोली- पहले 4 साल रखे संबंध; अब फोन भी न उठाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगी तो भूला 'दिलबर': शादी की जिद पर अड़ी लड़की, थाने पहुंच बोली- पहले 4 साल रखे संबंध; अब फोन भी न उठाता
Fri, 20 Jan 2023 05:52 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:52 PM IST
सार
युवती का कहना है कि उसके प्रेमी की नौकरी लग गई है तो वह शादी से इनकार कर रहा है। उसने कई बार प्रेमी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अब फोन भी नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
love bird
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के रामपुर जिला स्थित अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाए। क्योंकि उसने चार साल तक उसका शोषण किया है और जब उसकी नौकरी लग गई है तो वह शादी से मुकर गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि उसका बिलासपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। यह संबंध पिछले चार साल से था। उसने प्रेमी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का कहना है कि उसके प्रेमी की नौकरी लग गई है तो वह शादी से इनकार कर रहा है। उसने कई बार प्रेमी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अब फोन भी नहीं उठा रहा है।
युवती ने तहरीर में कहा है कि उसके प्रेमी ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवती को घर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।