फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Advocate seeks time to present evidence in Azam Khan s hate speech case

Rampur: आजम खां के नफरती भाषण मामले में अधिवक्ता ने साक्ष्य पेश करने के लिए मांगा समय, अब 29 को होगी सुनवाई

Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
सार

आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में थाना शहजादनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस वक्त वो सपा-बसपा गठबंधन के रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
Advocate seeks time to present evidence in Azam Khan s hate speech case
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में शहजादनगर थाने में दर्ज मुकदमे की गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिए 29 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में थाना शहजादनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस वक्त वो सपा-बसपा गठबंधन के रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी थे। पुलिस ने इस मुकदमे की विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आजम खां इस मुकदमे पर जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय से मांग की। कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए 29 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में खजुरिया थाने में दर्ज मुकदमे में गवाह कुलदीप भटनागर ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी नहीं हो पाई है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 06 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed