{"_id":"6b00a4123775064bc802c48b","slug":"adverse-entry-and-salary-deduction-ordered-for-saifni-eo-over-negligence-in-self-enumeration-exercise-rampur-news-c-282-1-rmp1023-185204-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वगणना में लापरवाही पर सैफनी के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन कटौती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वगणना में लापरवाही पर सैफनी के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन कटौती के निर्देश
Sat, 21 Nov 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जनगणना-2027 के तहत स्वगणना कार्य में सुस्ती पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिले में अब तक महज 13,428 लोगों की स्वगणना होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में ढिलाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब प्रगति पर ईओ सैफनी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को दिए गए हैं।
वहीं, बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। शाहबाद और मिलक क्षेत्रों में धीमी प्रगति पर भी सख्त चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रोजाना प्रगति की समीक्षा कर जवाबदेही तय करेंगे। कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी पहले अपनी स्वगणना पूरी करें, उसके बाद आमजन को प्रेरित करें।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि जनपद में जनगणना कार्य के लिए 4,460 प्रगणक और 775 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। समीक्षा बैठक में सीडीओ गुलाब चंद्र, सीएमओ डॉ. दीपा सिंह, एडीएम (वि./रा.) डॉ. संतोष उपाध्याय और एडीएम (प्रशासन) पुष्पेंद्र पटेल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।