फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Administration alert regarding Dussehra and Durga Puja

Rampur News: दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Dussehra and Durga Puja
रामपुर। दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में होने वाले रावण दहन व दुर्गा पूजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही रावण दहन के अलावा इस दौरान निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

दशहरा का त्योहार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शहर में कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला मैदान, आदर्श कालोनी और ज्वाला नगर में रावण दहन होगा। साथ ही मेलों का भी आयोजन किया जाना है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर के साथ ही तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अफसरों को दुर्गा पूजा व दशहरा के मौके पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रयास करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस दौरान नई परंपरा न पड़ने देने के आदेश दिए है। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ ही सीओ को लगाया गया है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कब कहां होगा रावण दहन
तारीख स्थान मजिस्ट्रेट

23 अक्तूबर---पुराना गंज----- अंकित कुमार अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
24 अक्तूबर-कोसी मंदिर रोड---- कृष्णवीर सिंह एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
24 अक्तूबर- आदर्श काॅलोनी ---- राजेश कुमार-डिप्टी कलेक्टर
24 अक्तूबर-----ज्वाला नगर---- डाॅ. अभिनीत कुमार डिप्टी कलेक्टर
4 नवंबर-----पनवड़िया------ डा.महेश कुमार कौशिक पशु चिकित्सादिकारी
9 नवंबर-पंजाबनगर --------मोहित राय एक्सईएन जल निगम

-------------------
लंका दहन
22 अक्तूबर- किला पश्चिमी गेट- प्रदीप कुमार डिप्टी कलक्टर

खोला गया कंट्रोल रूम, रखें अपनी बात
प्रशासन ने दशहरा व दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया है। जिलाधिकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खुला रहेगा,जहां पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनके अनुसार कंट्रोल रूम के फोन नंबर 7247833311,9068302632, 0595230404 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील कुमार पवार की डयूटी लगा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed