फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   administraion take over the rights of jila panchayat president

जिपं अध्यक्ष के अधिकारों पर प्रशासन का ग्रहण

Tue, 22 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकारों पर ग्रहण लगाने की तैयारी कर ली है। इंदिरा आवास समेत डीआरडीए की सभी योजनाओं का अनुमोदन अब बाई रोटेशन होगा। ब्लाक प्रमुख और विधायकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्शाकर मीटिंग का कोरम भी पूरा कर लिया।
विज्ञापन



2015-16 के इंदिरा आवास समेत सभी योजनाओं के अनुमोदन के लिए 18 सितंबर को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बीते साल के इंदिरा आवासों के निर्माण में धांधली समेत कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई थी। ये खेल इस बार भी खेला जा रहा है।
विज्ञापन



सदस्यों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष का समर्थन किया था। आखिर में सदन ने इंदिरा आवास समेत किसी भी योजना का अनुमोदन नहीं किया। शर्त रखी कि पहले बीते साल के आवासों की जांच कराई जाए। मीटिंग खत्म होने के बाद अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख और विधायकों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उसी रात उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराकर मीटिंग का कोरम पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मीटिंग में कोई भी जनप्रतिनिधि और ब्लाक प्रमुख नहीं पहुंचा था। अधिकारियों ने बाई रोटेशन से आवासों सहित सभी योजनाओं के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके लिए बैठक का कार्यवृत्त तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed