फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adj discussed on law and order

एडीजी ने वर्चुअली की कानून और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
adj discussed on law and order
रामपुर। पुलिस महानिदेशक बरेली ने गूगल मीट के माध्यम से आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने वर्चुअली जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ जुड़े। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक थाने में धार्मिक गुरुओं ,व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस और आर्मी के रिटायर्ड कर्मियों के साथ बैठक कर निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का रूट निर्धारित कर लिया जाए और नई परंपरा को नहीं पड़ने दिया जाए। कहा कि कावड़ यात्रा और मोहर्रम पर्व को देखते हुए सतर्कता के साथ पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। जिसमें थाने पर एक क्यूआरटी टीम, संवेदनशील स्थानों पर दो क्यूआरटी और पुलिस लाइन में तीन क्यूआरटीकी टीम का गठन करने को कहा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतते हुए भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed