फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action should be taken against SP who opposed Mohibbullah

Rampur News: मोहिब्बुल्लाह का विरोध करने वाले सपाइयों पर हो कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against SP who opposed Mohibbullah
रामपुर। सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी का चुनाव में विरोध करने वाले सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता रहे मशकूर मुन्ना के आवास पर बैठक हुई, जिसमें मशकूर मुन्ना ने रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह की जीत पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर के चंद लोग अब तक खुद को समाजवादी पार्टी का ठेकेदार समझते आए हैं, इनको राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला नागवार गुजरा। पहले तो इन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया। जनता ने इनकी बात नहीं मानी तो यह लोग पूरे जनपद में सक्रिय हुए। उन्होंने खुलकर पार्टी का विरोध किया।
विज्ञापन

कुछ सपा नेताओं ने खुलकर बसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया। जल्द ही हम लोग सबूत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को रामपुर के सपाइयों की करतूत से अवगत कराएंगे। आरोप लगाया कि विरोधियों ने पूरे जनपद में लगभग 10,000 वोट ट्रांसफर कराया। बैठक में महिपाल सिंह यादव, करन सिंह यादव, अमर पाल सिंह यादव, अकबर अली, अकरम अली, मुज्जफर अली, तकमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed