फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of killing woman for non-fulfilment of dowry demand

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing woman for non-fulfilment of dowry demand
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के गांव विडाऊ गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रुखसाना (25) की हत्या का आरोप मायके वालों ने लगाया है। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि हादसे में मौत हुई है। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी नागलिया आकिल इकबाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी रुखसाना की शादी केमरी थाना क्षेत्र के गांव विडाऊ राशिद के साथ की थी। दहेज को लेकर ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। रविवार रात को रुखसाना के पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उनके पास फोन कर बताया कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रुखसाना के मायके वाले गांव पहुंचे तो देखा उसके गले पर निशान हैं। मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि आरोप दो साल से उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed