फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused arrested for kidnapping girl

Rampur News: युवती को ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping girl
पटवाई (रामपुर)। युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भाग ले जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 14 दिन की रिमाइंड पर भेज दिया है। पुलिस अभी युवती का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

छह जून को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिस मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी युवक और युवती का पता नहीं लगा पाई। जिस कारण हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसी मामले में प्रकाश में आए पांच आरोपियों में से एक आरोपी को जेल भेज दिया था। हंगामा के बाद सोमवार की रात्रि में ही पुलिस ने तीन टीम गठित कर रवाना कर दी थी। इसके बाद बुधवार को किसी की सूचना पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुर के तिराहे से आरोपी युवक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हुसैन को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पटवाई थाना अध्यक्ष अमरनाथ बर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अभी युवती का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed