{"_id":"61f3ef499568c7573b570272","slug":"abdullah-azam-said-situation-of-undeclared-emergency-in-rampur-election-commission-removed-the-divisional-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अब्दुल्ला आजम बोले- रामपुर में अघोषित इमरजेंसी के हालात, मंडलायुक्त को हटाए चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अब्दुल्ला आजम बोले- रामपुर में अघोषित इमरजेंसी के हालात, मंडलायुक्त को हटाए चुनाव आयोग
Fri, 28 Jan 2022 06:57 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:57 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम ने कहा कि चुनाव आयोग एक तरफ तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है और दूसरी तरफ लोगों को मुकदमों के नाम पर धमकाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 40 से 50 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया है, जिनके खिलाफ एक मुकदमा तक दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने कहा कि रामपुर में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। मंडलायुक्त के इशारे पर एक ही पार्टी से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हमें चुनाव प्रचार तक नहीं करने दिया जा रहा है। जहां हम जाते हैं, वहां एक वैगनआर कार में बैठकर कुछ पुलिस कर्मी पहुंच जाते हैं और लोगों को मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है। जब मंडलायुक्त के कमरे में बैठकर यह तय होगा कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा, तो कैसे निष्पक्ष चुनाव होगा? उन्होंने चुनाव आयोग से मंडलायुक्त को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला आजम ने कहा कि चुनाव आयोग एक तरफ तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है और दूसरी तरफ लोगों को मुकदमों के नाम पर धमकाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 40 से 50 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया है, जिनके खिलाफ एक मुकदमा तक दर्ज नहीं है। लोगों में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। रामपुर में मुकदमों को मजाक बना दिया है।
विज्ञापन
पहली बार कोई मंडलायुक्त बूथों के निरीक्षण के लिए पहुंचे और पुलिस को बताया कि किस मोहल्ले से किस व्यक्ति को उठाया जाए। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव है? लोग तो डर की वजह से वोट तक डालने के लिए नहीं निकलेंगे। यदि ऐसे ही हालात रहे, तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि वह रामपुर की तरफ विशेष ध्यान दे और मंडलायुक्त को हटाया जाए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत तरीके से मंडलायुक्त का एक्सटेंशन किया गया, जबकि उनकी अवधि पूरी हो चुकी है। देश के गृहमंत्री अमित शाह के दौर को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि वह यहां आएं, यह अच्छी बात है। यहां आकर बताएं कि लोगों की ऑक्सीजन की कमी से किस प्रकार मौतें हुई हैं। किसानों से मिलें। उन्हें नवरीत सिंह की मौत पर भी जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम हर साजिश के खिलाफ तैयार हैं। उन्होंने अपने नामांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि लोग क्यों हमारे नामांकन के पीछे पड़े हैं। उन्हें तो जनता के बीच जाना चाहिए और मुद्दे बताने चाहिए। जनता यदि हमें सही समझेगी, तो हमें चुनाव जिताएगी और वे ठीक होंगे तो वे जीतेंगे। हमें भरोसा है कि जनता उन्हें सबक सिखाएगी।