फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam s court hearing postponed as witnesses of two birth certificates fell ill

टली सुनवाई: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाह हुए बीमार, 11 मई तय की गई अगली तारीख

Tue, 10 May 2022 08:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 May 2022 08:04 PM IST
सार

एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में मंगलवार को आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई में गवाह के न पहुंचने पर 11 मई को अगली सुनवाई होगी। मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही होनी है।

विज्ञापन
Abdullah Azam s court hearing postponed as witnesses of two birth certificates fell ill
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह के बीमार होने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार 11 मई को होगी।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही होनी थी, लेकिन उनके बीमार होने के कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके। जिसके चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के अरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। तीनों की ही इस मामले में जमानत कोर्ट से मंजूर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed