{"_id":"617850fbd3923b174f6c877a","slug":"abdullah-azam-issue-rampur-news-mbd4075209155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां को झटका, एमपी-एमएलए कोर्ट में ही चलेंगे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड और पासपोर्ट के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां को झटका, एमपी-एमएलए कोर्ट में ही चलेंगे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड और पासपोर्ट के मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में ही होगी। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट की जगह मजिस्ट्रेट कोर्ट (लोअर कोर्ट) में कराई जाने की मांग पर अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र को कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया है। इन मामलों में बुधवार (27 अक्तूबर) को भी सुनवाई होगी।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के होने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आकाश सक्सेना ने गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक एवं आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों आरोपी हैं। दो पैनकार्ड मामले में सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इसके साथ ही दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
विज्ञापन
ये तीनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में सुने जा रहे हैं। कोर्ट में इन तीनों मामलों में आरोप तय हो चुके हैं वादी आकाश सक्सेना की गवाही भी हो चुकी है। दो पैनकार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक की भी गवाही हो चुकी है।
मंगलवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी, जिसमें कोर्ट ने इन मामलों की सुनवाई लोअर कोर्ट में किए जाने को लेकर अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल किए गए प्रार्थनापत्र पर को खारिज कर दिया। अगली सुनवाई के लिए बुधवार (27 अक्तूबर) तय की है। कोर्ट ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य को भी तलब किया है।