{"_id":"63ecc4ff9e5252dd2c0736c6","slug":"abdullah-assembly-membership-cancelled-in-rampur-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द: 'बहुत डरावना होगा आजम परिवार का अंत', जानिए और क्या बोले नवेद मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द: 'बहुत डरावना होगा आजम परिवार का अंत', जानिए और क्या बोले नवेद मियां
Wed, 15 Feb 2023 05:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:12 PM IST
सार
नवेद मियां ने कहा कि बाप ने सत्ता के नशे में गलत कार्य किए। बाप के नक्शेकदम पर ही बेटा चला और अब नतीजा सबके सामने है। हिटलर की तरह ही आजम का भी कोई नामलेवा नहीं होगा। जनता के वोटों से ताकत पाकर विधायक बनने वाले जुल्म करेंगे तो उनका यही हश्र होगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने स्वार–टांडा विधानसभा सीट रिक्त घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इंसाफ की जीत हुई है। ऐसे लोग जो देश के कानून और संविधान का उल्लंघन करते हैं उनकी जगह सिर्फ जेल है।
विज्ञापन
नवेद मियां चार बार स्वार–टांडा से विधायक रहे हैं। अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन रद्द किए जाने के फैसला पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक व्यक्ति की दूसरी बार विधानसभा सदस्यता रिक्त हुई है। उसके पिता का निर्वाचन भी रद्द हुआ है। ऐसे लोगों का राजनीति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे लोग जो देश के कानून और संविधान का उल्लंघन करते हैं उनकी जगह सिर्फ जेल है। नवेद मियां ने कहा कि आजम ने जो जुल्म ढाए थे और भ्रष्टाचार किया था उसकी सजा पूरे परिवार की मिल रही है। एक बार फिर साबित हो गया है कि गरीबों और मजलूमों पर जुल्म करने वालों का अंजाम बहुत बुरा होता है। आजम और उसके पूरे परिवार को तानाशाही की सजा मिलनी शुरू हो गई है और अंत बहुत डरावना होगा।
विज्ञापन
नवेद मियां ने कहा कि बाप ने सत्ता के नशे में गलत कार्य किए। बाप के नक्शेकदम पर ही बेटा चला और अब नतीजा सबके सामने है। हिटलर की तरह ही आजम का भी कोई नामलेवा नहीं होगा। जनता के वोटों से ताकत पाकर विधायक बनने वाले जुल्म करेंगे तो उनका यही हश्र होगा। नवेद मियां ने कहा कि अब शीघ्र ही स्वार–टांडा में चुनाव होना चाहिए। इस बार क्षेत्र की जनता पिछले दो बार जैसी गलती न दोहराए। अगर सपा अपना प्रत्याशी उतारे तो जमानत जब्त होना चाहिए।
विज्ञापन