{"_id":"2b099967ec02fb8e8308d8f42c617188","slug":"abdul-salam-takes-meeting-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के जुल्मों के आगे कभी नहीं झुकेंगे : अब्दुल सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के जुल्मों के आगे कभी नहीं झुकेंगे : अब्दुल सलाम
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने अपने समर्थकों से हाथ उठवाकर जौहर
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया। नगर विकास मंत्री
पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की
निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने नगर विकास मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बुधवार को अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई। इसमें उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां के जुल्मों के आगे कभी नहीं झुकेंगे।
जौहर यूनिवर्सिटी आजम खां की प्राइवेट फैक्ट्री है। आरोप लगाया कि आजम खां जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली कराने पर उतारू हैं। अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी कीमत पर लाल सिंह को चुनाव जीतने नहीं देना है। अध्यक्ष ने कहा कि वह ईमानदारी से चुनाव जीतना चाहते हैं।
आजम खां जिला पंचायच अध्यक्ष के चुनाव को लेकर वादा खिलाफी कर रहे हैं। जिपं अध्यक्ष ने हाथ उठवाकर जुल्म और यूनिवर्सिटी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मुस्तफा हुसैन, हाजी आलमगीर, हाफिज एजाज, हाजी माजिद, हाफिज सिराज, अकील राणा, इमरान, मुरशद अली, अहसान पाशा मौजूद रहे।