{"_id":"7705a307dc0a3053e1e501b00593d6dd","slug":"abdul-salam-blamed-azam-khan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां से बताया जान का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां से बताया जान का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने जिला प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में धांधली करने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। सत्ता पक्ष के दबाव में जिला पंचायत सदस्यों को धमकी दी जा रही है।
जिला पंचायत के कई सदस्यों को गुप्त स्थान पर पहुंचा दिया गया है, ताकि उनसे कोई संपर्क न बना सके। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां से अपनी जान को खतरा भी बताया। अब्दुल सलाम ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली कराने का पूरा मंसूबा बना लिया है।
मंत्री ताकत के बल पर अपने प्रत्याशी को धांधली के जरिये जिताना चाहते हैं। मंत्री अध्यक्ष पद के उम्मीदवार लाल सिंह और उनके परिवार वालों को धमकियां दिलवा रहे हैं। उनके परिजनों को भी धमकी दी जा रही है। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिन से सदस्यों के मोबाइल फोन बंद हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत भेजी जा चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 13 बिंदुओं पर जौहर यूनिवर्सिटी की जांच कराने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, अल्पसंख्यक आयोग, मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को फैक्स भेजा गया है।
जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर काला धन एकत्र किया गया है। गरीब किसानों की जमीनें छीनीं गई हैं। कस्टोडियन की भी जमीन हथिया ली। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी की जांच को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट की भी शरण लेंगे। सलाम ने आजम खां से अपने और अपने परिवार की जान-माल का खतरा बताया है।