फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aam Aadmi Party candidate Sana Khanum defeated SP candidate Fatma Jabin

UP Nikay Chunav 2023: आजम खां के गढ़ में 'आप' की सेंध, नई दुल्हन सना खानम ने फात्मा जबीं को दी शिकस्त

Sat, 13 May 2023 03:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 May 2023 03:20 PM IST
सार

सपा की प्रत्याशी फात्मा जबीं को रामपुर नगरपालिका के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने फात्मा जबीं को शिकस्त दी है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party candidate Sana Khanum defeated SP candidate Fatma Jabin
सना खानम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार के रामपुर नगरपालिका के चुनाव में आजम खां को झटका लगा है। सपा की प्रत्याशी फात्मा जबीं को यहां हार का सामना करना पड़ा है। नई दुल्हन सना खानम ने फात्मा जबीं को शिकस्त दी है। रामपुर नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने 10958 वोटों से जीत दर्ज की है। सना ने नामांकन के एक दिन पहले मामून शाह खां से किया था निकाह। अगले दिन आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन


मामून शाह पिछले कई सालों से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का सपना संजोए हुए थे। कांग्रेस में नगर अध्यक्ष रह चुके मामून के सपने को इस वक्त धक्का जब रामपुर नगरपालिका की सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। मामून शाह की अभी तक शादी नहीं हुई थी। महिला के सीट आरक्षित होने की स्थिति में वो चुनाव नहीं लड़ सकते थे।  ऐसे में उन्होंने बीच का रास्ता निकाला है ब्याह रचाने का। मामून शाह शनिवार की रात सना खानम के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया। इसके बाद आप के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने सना खानम को रामपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सना खानम को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद अपने पति मामून शाह के साथ तहसील पहुंचकर सना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed