{"_id":"69b1b96c44107f94190fe28c","slug":"a-young-woman-was-threatened-with-death-for-protesting-against-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166057-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छेड़खानी के विरोध पर युवती को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छेड़खानी के विरोध पर युवती को दी जान से मारने की धमकी
Thu, 12 Mar 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर छेड़खानी सहित कई आरोप लगाए हैं। एसपी के आदेश पर तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता के अनुसार करीब दो माह पहले उसके जीजा की टिंकू से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान टिंकू और उसके भाई ने उसके जीजा के साथ मारपीट की और युवती के साथ छेड़खानी की। पांच मार्च को टिंकू, उसका भाई नेकपाल, पिता बेनीराम और दो अज्ञात लोगों ने उसके घर के पास आकर गाली-गलौज की और पिता की गर्दन पर तलवार रखकर जान से मारने की धमकी दी।
छह मार्च की रात आरोपियों ने दोबारा घर पर पथराव किया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।