{"_id":"69a9df2466ba43b62801d15b","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-the-driver-fled-the-scene-rampur-news-c-282-1-smbd1027-165668-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक मौके से भागा
Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बिलासपुर रोड स्थित सिमरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
गांव खाता चिंतामन निवासी नरेश (30) बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से अपनी मां को लेने ननिहाल जा रहा था। सिमरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गया है। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। थाना केमरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद