फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man from Swar died in a road accident in Uttarakhand; he was to get married in two months.

Rampur News: उत्तराखंड में सड़क हादसे में स्वार के युवक की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी

Mon, 13 Apr 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A young man from Swar died in a road accident in Uttarakhand; he was to get married in two months.
स्वार। उत्तराखंड के पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित महतोष बाजार तिराहे पर स्कूटी और जियो कंपनी के तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में स्वार निवासी 27 वर्षीय विकास वाल्मीकि की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की दो माह बाद शादी होनी थी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक वाल्मीकि बस्ती स्वार निवासी नगर पालिका में सफाई नायक महेंद्र का बेटा विकास शनिवार को अपनी बुआ के घर आंबेडकर बस्ती गदरपुर गया था। वह अपने फुफेरे भाई रजत वाल्मीकि के साथ पिपलिया नंबर-एक गया था। वापस लौटते समय महतोष बाजार तिराहे पर तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। रजत वाल्मीकि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव घर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विकास रुद्रपुर सिडकुल की एक फैक्टरी में कार्य करता था। उसकी शादी दो माह बाद मुरादाबाद निवासी एक युवती से तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

----
000
हादसे के कारण आंबेडकर जयंती शोभायात्रा स्थगित
स्वार। नगर में सफाई नायक महेंद्र के बेटे विकास की सड़क हादसे में मौत के बाद इस बार डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित शोभायात्रा को भी सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला कोतवाली परिसर में संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। बैठक में सीओ अतुल कुमार पांडेय ने आंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की और लोगों से सुझाव मांगे। उन्होंने रविवार को भी उपस्थित लोगों से समस्याओं और आशंकाओं के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान, भावाधस से जुड़े प्रतिनिधियों ने विकास की मौत के मद्देनजर शोभायात्रा स्थगित करने पर सहमति जताई। बैठक में शिव अवतार, रफीक ठेकेदार, महेंद्र सैनी, प्रशांत शर्मा, आयुष गुप्ता, मुकुट लाल, हरिओम, डॉ. प्रेमपाल, अर्जुन सिंह, विजय पाल और मोहम्मद अकील सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed