{"_id":"68585c3db53535e8ca0fe127","slug":"a-woman-from-swar-was-stabbed-to-death-in-uttarakhand-case-registered-rampur-news-c-15-mbd1006-672213-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वार की महिला की उत्तराखंड में चाकू से गोदकर हत्या, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वार की महिला की उत्तराखंड में चाकू से गोदकर हत्या, केस
Mon, 23 Jun 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव की मुरसलीन (40) को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया।
परिजन गंभीर हालत में उसे पीएचसी गदरपुर लेकर पहुंचे, जहां से रुद्रपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर गदरपुर थाने की पुलिस ने पति, ससुर और दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
स्वार कोतवाली के मीरापुर गांव निवासी निसार हुसैन की बेटी मुरसलीन की शादी लगभग 15 साल पहले उत्तराखंड के गदरपुर थाना अंतर्गत धीमरखेड़ा गांव निवासी शादाब के साथ हुई थी। इनकी तीन संतान हुईं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी अनाविया(11), बेटा अहद(10) और बेटा तेजान(8) हैं। आरोप है कि पति शादाब शनिवार रात करीब 9 बजे नशे की हालत में घर आया और खाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि शादाब ने रसोई से चाकू लाकर मुरसलीन के पेट पर एक के बाद एक चार प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना को अंजाम देकर शादाब घर से भाग गया। परिवार के लोग तत्काल घायल को गदरपुर पीएचसी ले गए, जहां से रुद्रपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। गदरपुर थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा व सीओ विभव सैनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। संवाद