फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A wave of faith surged in the Nagar Kirtan, children displayed their stunts.

Rampur News: नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों ने दिखाए करतब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in the Nagar Kirtan, children displayed their stunts.
शहर में निकाला नगर कीर्तन, पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह किया गया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर शहर में शुक्रवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान महिलाएं भी कीर्तन कर रही थीं तो बच्चे और युवा करतब दिखा रहे थे। कीर्तन के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पों के साथ जोरदार स्वागत किया।
नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह जी के पावन नाम की धूम रही। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे नगर कीर्तन में स्कूल के बच्चे, शबद कीर्तन जत्था और श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज की पालकी थी। बैंड शबद गायन की धुन बजाते चल रहा था। इस अवसर पर कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन में शामिल स्कूली छात्राएं पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान चित्र प्रदर्शनी में सिख इतिहास का मनमोहक वर्णन भी किया गया था। पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। इसके साथ ही स्केटर्स ने भी कमाल दिखाया। नगर कीर्तन शास्त्रीनगर से प्रारंभ होकर तोपखाना होकर चाकू बाजार, नसरुल्ला खां बाजार, हाथीखाना, शाहबाद गेट, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, थाना सिविल लाइन और गुरुद्वारा सिंह सभा होकर गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में पहुंचा, जहां समापन किया गया। इस नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह भंडारा, चाय-लंगर हुआ। नगर कीर्तन में शामिल लोगों पर कई चौराहों पर पुष्प भी बरसाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, जगजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, नानक सिंह, प्रीतम सिंह, नरेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, अवतार सिंह, दर्शन सिंह खुराना मौजूद रहे।


---------------
हाईवे पर रूट किया गया डायवर्ट, बाहर से निकाले वाहन
रामपुर। नगर कीर्तन के दौरान लखनऊ दिल्ली हाईवे व नैनीताल मार्ग पर रूट डायवर्ट कर दिया गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शाम के समय नगर कीर्तन हाईवे पर पहुंचा तो इससे पहले ही कोसी जीरो प्वाइंट से शहर के भीतर आने वाले वाहनों को सीआरपीएफ चुंगी से डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह नैनीताल से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बरेली गेट, शाहबाद गेट व सीआरपीएफ चुंगी तक गुजारा गया। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ लगी रही। राम रहीम पुल पर भी जाम लगा रहा।


------------------------
आज होगा अमृत संचार
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में शनिवार को भी कार्यक्रम होंगे। शनिवार को अमृत संचार का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed