{"_id":"678aaae84f8e5274b10c85de","slug":"a-teenager-was-molested-two-youths-kicked-and-punched-each-other-in-the-market-rampur-news-c-282-1-smbd1029-138052-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी से छेड़खानी, दो युवकों में सरेबाजार चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी से छेड़खानी, दो युवकों में सरेबाजार चले लात-घूंसे
Sat, 18 Jan 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। सरेआम छेड़खानी को लेकर किशोरी के भाई और आरोपी युवक के बीच शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस भी आ गई, लेकिन तब तक दोनों युवक मौके से वहां से भाग चुके थे। यह घटना शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे की है।
काशीपुर मार्ग पर रिलायंस टावर के पास एक ही गांव के दो युवक आपस में बहस करते-करते मारपीट पर आमादा हो गए। फिर दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिसे देखने वालों की वहां भीड़ जमा हो गई थी। करीब 15 मिनट तक मुख्य मार्ग पर हंगामा चलता रहा। किसी ने हंगामे की सूचना मसवासी चौकी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों युवक भाग गए थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि मारपीट करने वाले दोनों युवक एक ही गांव के हैं। इसमें एक व्यक्ति दूसरे युवक पर अपनी बहन से छेड़खानी का आरोप लगा रहा था। पीड़ित किशोरी का कोई सगा भाई नहीं है। किशोरी ने अपने तहेरे भाई से युवक की शिकायत की थी, तभी से भाई का गुस्सा भड़का था। वह आरोपी युवक की तलाश कर रहा था। बताया जा रहा है कि किशोरी का तहेरा भाई शुक्रवार को किसी काम से मसवासी आया था। इस दौरान उसे बहन से छेड़खानी का आरोपी काशीपुर मार्ग पर रिलायंस टावर के पास दिखाई दे गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले युवक ने आरोपी व्यक्ति से बहस की। गाली-गलौज भी हुआ और फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। जब पुलिस आई तो वह दोनों भाग गए थे। घटना के बारे में चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बाजार में हंगामे व मारपीट की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तब दोनों पक्ष भाग निकले।