फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A seven-year-old boy was allegedly raped; the police sent the body for post-mortem.

Rampur News: सात वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old boy was allegedly raped; the police sent the body for post-mortem.
मिलक (रामपुर)। सात वर्षीय बालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजन बेहोशी की हालत में बालक को लेकर मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात 10 बजे क्षेत्र के गांव की है। बालक के पिता ने बताया कि उनका सात वर्षीय पुत्र घर के आगे सड़क पर खेल रहा था तभी गांव निवासी एक व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। शाम 6 बजे जब कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। आनन-फानन परिजन उन्हें शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed