फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A patient admitted to a de-addiction centre hanged himself and died

Rampur News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज फंदे पर झूला, मौत

Mon, 03 Feb 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A patient admitted to a de-addiction centre hanged himself and died
शाहबाद (रामपुर)। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज बदायूं निवासी ताराचंद (26) शौचालय में लगी टंकी के पाइप में मफरल का फंदा बनाकर झूल गया। उसकी माैके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार के लोगों और पुलिस को दी गई। अचानक मौत की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं। शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान स्थित आरआरएस नशा मुक्ति केंद्र में बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के बिथरी जीत गांव निवासी ताराचंद को आठ दिसंबर 2024 को भर्ती कराया गया था। नशा मुक्ति केंद्र के वार्ड ब्वाॅय ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। इसलिए उसका इलाज शराब छुड़ाने का चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दूसरा मरीज शौचालय में लघुशंका करने के लिए पहुंचा, तो ताराचंद हिचकियां ले रहा था। शौचालय के अंदर टंकी के पाइप से लटके हुए ताराचंद को देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद सभी लोग दौड़ गए और फंदे पर लटके हुए ताराचंद को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने ताराचंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर नशा मुक्ति केंद्र में तैनात वार्ड ब्वाॅय और अन्य कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीएचसी में पुलिस पहुंच गई। बाद में इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अचानक बेटे की मौत से परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया। सूचना पाकर परिवार के लोग शाहबाद के लिए निकल पड़े। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में उजड़ गया विवाहिता का सुहाग
ताराचंद के पिता झंडू सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी करीब दो साल पहले वर्ष 2022 में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के भजनिया गांव की एक युवती से हुई थी। शराब की लत की वजह से ताराचंद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन उसकी लत छूटने का नाम नहीं ले रही थी। जिसका अंजाम बुरा हुआ

आशंका, डिप्रेशन के कारण उठाया आत्मघाती कदम
नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार उसकी डिप्रेशन की दवा पहले बदायूं से चल रही थी। लेकिन बाद में मुरादाबाद से चलने लगी। बताया गया कि ताराचंद की दवा करीब आठ दिन पहले खत्म हो गई थी। उस दवा के लिए ताराचंद ने परिजनों से कई बार कहा था, लेकिन डिप्रेशन की दवा नहीं मिल पाई थी। आशंका है कि ताराचंद ने डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article