फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A mother of five ran off with her lover.

Rampur News: पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A mother of five ran off with her lover.
पटवाई(रामपुर)। क्षेत्र में पांच बच्चों की मां एक युवक के साथ चली गई। पति ने मामले की शिकायत कर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनके पास चार लड़के और एक लड़की है। आरोप है क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी शादीशुदा सुरेंद्र उर्फ खन्ना के साथ उनकी पत्नी बुधवार की रात चली गई। आरोप है पहले भी पत्नी तीन-चार बार इसी युवक के साथ जा चुकी है। इस बात की शिकायत आरोपी के घर जाकर की तो सभी ने भगा दिया।

युवक ने कहा वह घर से जेवर और नकदी लेकर गई है। अब पति ने अपनी पत्नी को अपनाने से भी इन्कार कर दिया है। उनका कहना है उन्हें पत्नी और आरोपी युवक से जान का खतरा है। पुलिस को दी शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र उर्फ खन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है और महिला को भी तलाश कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई महिला के बयानों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed