{"_id":"678d52955176b834fa06ccf3","slug":"a-four-year-old-innocent-girl-playing-outside-the-house-drowned-in-a-canal-and-died-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138144-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम गूल में डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम गूल में डूबी, मौत
Mon, 20 Jan 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)।
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम अजबा रविवार दोपहर सरकारी गूल में डूब गई। उसकी माैके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वह अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर में निवासी गुलफाम पेशे से ड्राइवर हैं। रविवार को वह अपने कैंटर में माल भरकर संभल गए थे। घर में उनकी पत्नी यासमीन तथा अन्य परिजन थे। मासूम अजबा खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई थी। थोड़ी देर बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की लेकिन, वह नहीं मिली। तभी पड़ोसी ने देखा कि गुलफाम के घर के पड़ोस में बहने वाली गूल में भरे पानी के ऊपर कपड़ा तैर रहा है। पास जाकर देखा तो बच्ची का उतराता शव दिखा तो वह शोर मचाकर लोगों को आवाज लगाने भागा। कुछ ही देर में वहां काफी लोग जमा हो गए और उसे निकालकर देखा तो वह अजबा थी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गमगीन परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। मृतक के परिवार में मासूम की मां, दादी, व फूफी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजबा के पिता गुलफाम ने बताया कि बिटिया की मौत की खबर मिलते ही वह सारा काम छोड़कर संभल से सीधे घर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। जिसमें दो भाइयों के बीच अजबा इकलौती बहन थी।
बहन सो रही है थोड़ी देर में जाग जाएगी...
अजबा की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। गुलफाम के तीन बच्चे थे। इसमें अजबा मझली थी। अजबा के शव के पास ही उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई अरमान व दो वर्षीय छोटा भाई आमिर बैठा हुआ था। परिजन लगातार यह कह रहे थे कि बहन अभी सो रही है। थोड़ी देर में जग जाएगी, फिर उससे बात कर लेना। दोनों भाई बहन के उठने का इंतजार कर रहे थे।