फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A fine of 10 thousand was imposed for the second time without wearing a mask.

बिना मास्क दूसरी बार पकड़े जाने पर लगा 10 हजार का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
A fine of 10 thousand was imposed for the second time without wearing a mask.
रामपुर। मास्क न पहनना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। दूसरी बार बिना मास्क के मिलने पर पुलिस ने युवक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामलों को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेशानुसार लॉकडाउन का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जगह-जगह संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, बिना मास्क एवं अनावश्यक घर से बाहर घूम रहे व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान रविवार को थाना गंज क्षेत्र में स्थित मौहल्ला पीला तालाब में एक व्यापारी आमिर दूसरी बार बिना मास्क पकड़े गए।

इस पर पुलिस ने राहत क्लाथ स्टोर के मालिक आमिर पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा बिना मास्क के मिले तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शाम के समय शहर के चौराहों पर मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां काफी लोग बिना मास्क और बेवजह सड़कों पर घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed