{"_id":"687aa8a7b70546a6fe0a67a3","slug":"a-case-of-dowry-harassment-has-been-registered-against-seven-people-including-the-husband-rampur-news-c-282-1-pbt1003-149711-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Sat, 19 Jul 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी तबस्सुम ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 16 दिसंबर 2017 को काजीपुरा निवासी मोहम्मद मारूफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मारूफ, सास राबिया, ससुर मेहबूब अली, देवर फारूख और मुजीब, ननद आयशा और ननदोई नईम दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करते थे। उसने इन्कार किया तो शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आरोप है कि 15 जून की सुबह करीब नौ बजे सभी आरोपी उसके मायके पहुंचे और दहेज की मांग की। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की। साथ ही पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद