{"_id":"6ac2b2a0c4c49e59ae0b9675","slug":"a-campaign-will-be-launched-to-add-the-names-of-eligible-persons-to-the-voter-list-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181699-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
Mon, 05 Oct 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र लोगों को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों के साथ महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर लोगों पर खास ध्यान दिया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल कराने के लिए संबंधित विभागों को भी जिम्मेदारी दी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का निरंतर पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से फार्म-6 भर सकते हैं। नाम या विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 और नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपना नाम मतदाता सूची में जांचने और नाम नहीं होने पर आवेदन करने की अपील की है।