फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हादसे में सिपाही की मौत, दरोगा घायल

हादसे में सिपाही की मौत, दरोगा घायल

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। स्वार-रामपुर मार्ग स्थित बंदरपुरा मधुपुरा गांव के पास मंगलवार को सीमेंट से भरे ट्रक का टायर अचानक फट गया। इससे बेकाबू हुए ट्रक ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दरोगा और सिपाही को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है। वहीं सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात सिपाही दुष्यंत कुमार खरब दरोगा मदनपाल सिंह को साथ लेकर बाइक से विधान परिषद चुनाव में जिला मुख्यालय पर लगी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार-रामपुर मार्ग स्थित बंदरपुरा मधुपुरा गांव के पास पहुंचे तभी रामपुर दिशा की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही सिपाही की बाइक से टकराता हुआ खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में सिपाही दुष्यंत कुमार खरब ग्राम मेधाखंडी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठे दरोगा मदनपाल सिंह पुत्र दफैवार सिंह निवासी बाजीदपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये। भीषण टक्कर देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सिपाही की मौत की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल बलजीत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गयी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed