{"_id":"47-33255","slug":"Rampur-33255-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा गुटबाजी का पटापेक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा गुटबाजी का पटापेक्ष
Rampur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौरंग सिंह ने कहा कि संगठन में गुटबाजी का जल्द ही पटापेक्ष हो जाएगा। कि संगठन के पदाधिकारी ईमानदारी से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ें।
प्राथमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के आदर्श कालोनी स्थित आदर्श धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि संगठन ही सुप्रीम शक्ति है, जहां आवश्यकता पड़ती है शिक्षक हित में संगठन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन में जो गुटबाजी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। कहा कि दोषी व सजायाफ्ता लोगों को संगठन से बाहर किया जाएगा। अब इसी संगठन का पूरे प्रदेश में अस्तित्व है। कहा कि कुछ लोग शिक्षकों के बीच भ्रांतियां फैला रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त मंत्री उमाशंकर ने भी शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौैके पर बीईओ पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति लाल चौहान, नए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, जिला मंत्री मुजाहिद खां, धर्मपाल सिंह, इंद्रेश कुमार, सैयद जावेद मियां, उमेश राठौर, शकुंतला लोधी समेत अन्य मौजूद रहे।