{"_id":"47-33199","slug":"Rampur-33199-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज मनाकर वापस जा रहे दंपति की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पति, पत्नि और बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज मनाकर वापस जा रहे दंपति की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पति, पत्नि और बेटे की मौत
Rampur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। भैया दूज मनाकर घर वापस जा रहे दंपति के बाइक की दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान एक तेज गति वाहन बाइक सवार पति, पत्नि और बेटे को कुचलता हुआ निकल गया। तीनों की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे् सीएचसी भिजवाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
भैया दूज पर शनिवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव डोंकपुरी टांडा निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी शोभा रानी (26) और पांच वर्षीय बालक योगेश के साथ गांव बिजारखाता स्थित अपनी ससुराल आया था। देर शाम त्योहार मनाकर बाइक से परिवार समेत गांव डोंकपुरी जा रहा था। जैसे ही वह स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गांव सड़क के मझरा के निकट पहुंचा स्वार की ओर से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने की भिंड़त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तभी तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन दंपति और उसके बेटे को कुचलता हुआ निकल गया। दुघर्टना में बालक समेत दंपति की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गांव पीपलसाना निवासी रवि पुत्र मान सिंह घायल हो गया। हादसे के बाद से उसका एक साथी गांव निवासी रोहित पुत्र रामस्वरूप गायब है। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। गंभीर रूप से घायल रवि को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।