{"_id":"47-33167","slug":"Rampur-33167-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो मरे, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो मरे, पांच घायल
Rampur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मिलक। अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मेंहदी नगर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रशांत (16) दीपावली पर बाइक से साथियों के साथ घर जा रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर प्रशांत को बरेली ले जाया गया, यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सोनू और सतीश घायल हो गए। इसके अलावा रेलवे कालोनी निवासी एक अन्य बाइक सवार आनंद भी दुर्घटना में घायल हो गया। सभी का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है। हादसे पर भड़के लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, कोतवाली क्षेत्र नगला उदई का मजरा निवासी साइकिल सवार लालता प्रसाद (35) डीजल लेकर घर लौट रहा था। इस बीच दुगनपुर और मेंहदीपुर गांव के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में लालता प्रसाद की मौत हो गई। उधर, बिलासपुर रोड पर खाता नगरिया पुल के पास बोलेरो की टक्कर से कोतवाली क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी बाइक सवार दीपक और मनोहर सिंह तांगे में घुस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को नगर की सीएचसी पर लाया गया।
विज्ञापन