फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रंजिश में युवक को गोलियों से भूना

रंजिश में युवक को गोलियों से भूना

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
केमरी। ग्राम पजैया में कुछ लोगाें ने रंजिश में युवक को दौड़ाकर गोलियाें से भून दिया। पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पजैया के डेरा निवासी अवतार सिंह का पुत्र गुरवंत सिंह (26) मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान कुछ वाहनाें में सवार हथियारबंद लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गोली लगने से घायल होकर पिपलिया मिश्र के पास स्थित नहर में गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान लोग डरकर अपने छोड़कर इधर उधर भागने लगे। फायरिंग रुकने के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल महेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ जोगिंद्र लाल और एसपी साधाना गोस्वामी ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों को खोजने की कोशिश की, कोई भी पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा है। मृतक के पिता ने रिपोर्ट लिखाई है कि हथियारों से लैस होकर ग्राम नवाबगंज निवासी गुरुद्वारा प्रबंधक अनूप सिंह, बूटा सिंह और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दर्शन सिंह और सूरत सिंह उसके घर आए। घर पर उसका पुत्र गुरवंत सिंह अकेला था। वह पास स्थित खेत पर काम कर रहा था। सभी ने रंजिशन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। सीओ का कहना था कि हत्या रंजिशन हुई है, हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed