फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   किसान की लाठी से पीटकर हत्या

किसान की लाठी से पीटकर हत्या

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर किसान को लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। विरोध करने पर उसके बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी युवराज सिंह ने बताया कि उसके पिता अशोक सिंह का शुक्रवार की सुबह को गांव के श्याम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद पिता-पुत्र बाइक से शुक्रवार शाम गांव के ही गुरुद्वारे जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर दोनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। घायल अशोक सिंह और युवराज को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। हालत गंभीर होने पर अशोक सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अशोक सिंह ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल लाए जाने पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में युवराज की तहरीर के आधार पर गांव के ही श्याम सिंह, मलकीत सिंह, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह व राजेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed