फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिंचाई बंधु की बैठक में छाया रहा सूखे का खौफ

सिंचाई बंधु की बैठक में छाया रहा सूखे का खौफ

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिंचाई बंधु की बैठक में सूखे का खौफ छाया रहा। खराब नलकूपों और सूखी नहरों ने अधिकारियों की चिंता और बढ़ा दी। किसानों ने नहर की संपत्ति पर अवैध कब्जों का मामला उठाया। नलकूपों के सत्यापन के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को लगा दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी के लिए उत्तराखंड की दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में हुई सिंचाई बंधु की बैठक में सबसे पहले भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद, सचिव परशुराम शर्मा ने खराब नलकूप और नहरों में पानी न होने का मामला उठाया। हसीब अहमद का कहना था कि अधिकतर नहरों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खामोश हैं। उनका कहना था कि नलकूप और बिजली विभाग नलकूपों की फर्जी रिपोर्टिंग कर रहा है, जबकि सूखे के हालात बन रहे हैं। किसानों का कहना था कि अगर कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई नहीं हो सकेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और मुख्य विकास अधिकारी रामनेवाज ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने भी माना कि सूखे के हालात बन रहे हैं। उन्होंने खराब नलकूपों की जानकारी हासिल की। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को 12 घंटे में नलकूपों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के अधिकारियों को पत्र भेजे। जलाशयों से पानी पास कराने के लिए उत्तराखंड से संपर्क बनाए रखें। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूखे से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करें। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed