फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मिलक। हत्यारों ने महिला की हत्या कर अर्द्धनग्न अवस्था में शव हाईवे किनारे फेंक दिया। दुगनपुर में हाईवे किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस अवस्था में महिला का शव मिला है, उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दुगनपुर गांव के सामने अमरूद के बाग के सामने हाईवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। महिला के सिर और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। ऐसा प्रतीत होता था कि हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया था। शव के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब तीस साल प्रतीत होती है और वह सलवार पहने थी। हाथ में लाल रंग की चूड़ियां थीं। हाईवे किनारे शव औंधे मुंह मिला था। चेहरा खून से लथपथ था। एसपी साधना गोस्वामी और सीओ डा. तेजवीर सिंह ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और कोतवाल संतोष कुमार सिंह यादव को निर्देश दिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed