{"_id":"47-30467","slug":"Rampur-30467-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सरेशाम फायरिंग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सरेशाम फायरिंग, युवक की मौत
Rampur
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मामूली विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से शहर कोतवाली क्षेत्र दहल उठा। इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई, जबकि छात्र के भाई समेत तीन लोग जख्मी हो गए। छात्र के भाई को बाहर रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। देर शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
ताबड़तोड़ फायरिंग की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित बाग छोटे साहब में शाम करीब पांच बजे हुई। मोहल्ले के हारुन और उसके भाई का घर के सामने ही एक प्लाट है। प्लाट में गाड़ियां पार्क होती हैं। यहां पर हारुन की भी गाड़ी पार्क होती है। टायर चोरी के शक में हारुन का विवाद पास में ही यामीन और समीर से हो गया। बात बढ़ने पर हारुन और उसके भाई शावेज की पिटाई कर दी गई। इसी बात को लेकर एक पक्ष ने समीर और यामीन पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली समीर को लगी, जिससे वह ही गिर गया। इस बीच समीर के भाई यामीन को भी गोली लग गई। वह भी सड़क पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के ही कपड़ा व्यापारी अनीस अहमद और आदिल बीच बचाव करने पहुंचे तो उनको भी गोली लग गई। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से चारों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां समीर को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी यामीन को बरेली रेफर किया गया है। एसपी साधना गोस्वामी समेत अन्य अफसर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां से लाइसेंसी बंदूक, कारतूस से भरी बेल्ट बरामद कर ली। साथ ही एक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घर को सीज कर दिया है। घटना की रिपोर्ट देर रात दर्ज करा दी गई है। साथ ही कार को भी पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने मामले में हारून, फारूख और रऊफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।