फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पोलियो उन्मूलन अभियान आज

पोलियो उन्मूलन अभियान आज

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पांच साल तक के नौनिहालों को पोलियो से बचाने के रविवार को बूथ डे के साथ पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होगा। अभियान में 3.70 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता के लिए आठ स्वास्थ्य अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान 387 हाई रिस्क जोन चिह्नित किए गए हैं। इनमें विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पोलियो अभियान के तहत 1575 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी। अभियान के लिए 23 अप्रैल को हुई टास्क फोर्स की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। इसमें जिले के 387 हाई रिस्क जोन में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। इसके साथ ही अभियान की सफलता के लिए आठ स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्रवार नोडल अफसर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एसीएमओ डा. वीके त्यागी को सैदनगर, एसीएमओ डा. एमसी गर्ग को स्वार, डीटीओ डा. पीके वार्ष्णेय को चमरौआ, डिप्टी सीएमओ डा. अजफर कमाल को शाहबाद, डिप्टी सीएमओ डा. बीसी सक्सेना को बिलासपुर और डिप्टी सीएमओ डा. राजेश गंगवार को मिलक की कमान सौंपी गई है। अर्बन क्षेत्र में डीएमओ हरिओम वर्मा निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अभियान में 970 टीम, 331 ट्रांजिट टीम और 38 मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed