{"_id":"47-29148","slug":"Rampur-29148-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम, नकवी, नूरबानो ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम, नकवी, नूरबानो ने डाले वोट
Rampur
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोकसभा चुनावों के दौरान रामपुर में यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, मुरादाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी बेगम नूरबानो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नकवी वोट डालने के लिए खासतौर पर दिल्ली से रामपुर आए। अपने चुनाव में व्यस्त होने के बाद भी बेगम नूरबानो सुबह ही मुरादाबाद से रामपुर पहुंच गई और वोट डालकर वापस मुरादाबाद चलीं गई। आजम खां ने भी रजा डिग्री कालेज के बूथ पर अपना वोट डाला। नकवी दिल्ली से आ गए, बेगम नूरबानो अपना चुनाव छोड़कर वोट डालने रामपुर आ गईं, लेकिन रामपुर की सांसद जयाप्रदा वोट डालने नहीं आईं। उनका वोट मुर्तजा स्कूल के बूथ पर है। वैसे जयाप्रदा ने इस बार बिजनौर से चुनाव लड़ा है और उनके संसदीय क्षेत्र में पहले ही वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद भी जयाप्रदा ने रामपुर आकर वोट नहीं डाला। आजम, नकवी, नूरबानो के अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी नवेद मियां व सपा के प्रत्याशी नसीर खां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बसपा व भाजपा के प्रत्याशी रामपुर के मतदाता नहीं है।
विज्ञापन