फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

Tue, 04 Feb 2014 02:57 PM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले भर में 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांधी समाधि पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने ध्वजारोहण करते हुए देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने देश के वीर जवानों को भी याद कि या।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को मुख्य समारोह गांधी समाधि पर हुआ। यहां पर विभिन्न स्कूलों की प्रभात फेरियां पहुंची, जहां नगर विकास मंत्री ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को देश की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी बहुत ही मुश्किलों से मिली है उस आजादी को अब हमें बहुत संभाल कर रखना होगा। इस दौरान देश की एकता व अखंडता को कायम रखने पर भी जोर दिया साथ ही इसकी शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का है कि हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी को कबूल करें और जो हमारे कर्तव्य हैं उन्हें पूरा करें। इस मौके छात्र-छात्राओं ने गांधी समाधि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर साइकिल रेस, क्रास कंट्री रेस और प्रभात फेरी में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। जूनियर वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कमरलका, इंदिरा जूनियर हाईस्कूल, प्रभा स्कूल सीनियर वर्ग में जैन इंटर कालेज, सुंदर लाल इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी सैयद निजामुद्दीन, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद आदि मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में भी ध्वजारोहण हुआ। यहां पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed