फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक होगी दौड़

अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक होगी दौड़

Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। लौह संग्रहण सहयोग समिति के तत्वावधान में श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर में एक आयोजन किया गया। बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर 15 दिसंबर को अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक रन फार यूनिटी दौड़ के आयोजन पर विचार किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव औलख ने कहा कि रन फार यूनिटी का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। पूरे देश में 565 जगहों पर लगभग 5 लाख व्यक्ति एक साथ दौड़ में भाग लेंगे। सरदार पटेल के आधुनिक भारत के निर्माण के सपनों को साकार करने के संकल्प को क्रियान्वित करने की प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह दौड़ सुबह 9 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू होगी। इस मौके पर योगेंद्र चौहान, कपिल देव आर्य, सूर्य प्रकाश पाल, सुभाष भटनागर, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, राजीव मांगलिक, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अमित शर्मा, प्रभात अग्रवाल, भगवत सरन सक्सेना, अवधेश शर्मा, अशोक विश्नोई, श्रीष गुप्ता, राजीव सक्सेना, ऋषभ रस्तोगी, अमरनाथ वाल्मीकि, पंकज लोधी व देवेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed