फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गांधी समाधि का घेरा होगा 100 मीटर

गांधी समाधि का घेरा होगा 100 मीटर

Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गांधी समाधि का घेरा 20 मीटर से बढ़कर 100 मीटर तक का किया जाएगा। इस दायरे में फव्वारा युक्त खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा। चारों ओर की सड़क फोरलेन में तब्दील होगी और निर्माणकला के बेहतरीन नमूने पेश करते चार गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राजघाट की तर्ज पर रामपुर की गांधी समाधि को बेहद खूबसूरत बनाने की योजना बन रही है। पहले गांधी समाधि की के चारो ओर सड़क के नीचे अंडरग्राउंड पैदल पथ बनाने का निर्णय लिया गया था। बाद में इसे तब्दील करते हुए अंडर पास बनाने का फैसला लिया गया। योजना बनाई गई थी कि गांधी समाधि से होकर गुजरने वाले वाहन अंडर पास से होकर निकलेंगे और ऊपर की ओर शानदार पार्क बनाया जाएगा। जौहर विश्वविद्यालय में 19 अक्टूबर को हुए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए भी कहा था। अब गांधी समाधि का घेरा 20 मीटर से बढ़ाकर 80-100 मीटर करने की योजना बनाई गई है। इस दायरे केअंदर बने पार्क में फव्वारा भी लगाया जाएगा। इस दायरे केबाहर चारों ओर की सड़क फोरलेन होगी और हर सड़क की ओर गांधी समाधि पार्क में प्रवेश को निर्माणकला के बेहतरीन नमूने वाले गेट बनवाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी समाधि को इस कदर खूबसूरत स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है कि महात्मा गांधी के बारेमें जानने वाले लोग उनकी समाधि को देखने रामपुर जरूर आएं। उत्तर प्रदेश सेतु निगम से मिली जानकारी के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो अंडर ग्राउंड पैदल पथ भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed