{"_id":"47-25682","slug":"Rampur-25682-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी ठप, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी ठप, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित
Rampur
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नवाब गेट के मलवा से बीएसएनएल की लाइन ब्रेक हो गई। जिससे एसबीआई की मुख्य शाखा व डाकघर सहित अन्य कई बैंकों की शाखाओं मेें कनेक्टिविटी की समस्या पैदा हो गई। कनेक्टिविटी न होने से बैंक की शाखाओं व डाकघर में कामकाज पर असर पड़ा। इससे करोड़ों के लेन-देन पर असर पड़ा। बीएसएनएल के अधिकारी लाईन में आई फाल्ट को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर बाद नवाब गेट गिराए जाने का काम शुरु हुआ था। गेट पूरी तरह से रात लगभग 8.30 बजे ध्वस्त हो गया। गेट का भारी मलवा सड़क पर गिरा। रविवार को पूरे दिन मलवा उठाने का काम चला। सोमवार की सुबह जब एसबीआई की मुख्य शाखा व डाकघर में जब कनेक्टिविटी की समस्या आई तो बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क साधा गया। इससे बाद सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में यह समस्या सामने आई।
एसडीओ सिविल लाइंस तुरंत मौके पर जानकारी लेने केलिए रवाना हुए। उन्होंने पाया कि नवाब गेट के निकट से जा रही 200 पेयर वाली केबिल से जुड़े इंटरनेट कनेक्शन, लीज लाइन और पीएनटी नंबर काम नहीं कर रहे हैं। एसडीओ ने तुरंत लाइन की ब्रेक वाले हिस्से को ढूंढना शुरू कर दिया। एसडीओ ने नवाब गेट के निकट लाइन ब्रेक होना पाया। उनके अनुसार शनिवार रात ढहाए गए नवाब गेट का मलबा गिरने से केबिल ब्रेक हो गई होगी। बीएसएनएल अफसरों के अनुसार पालिका ने 15 की शाम को शाहबाद गेट स्थित बीएसएनल का केबीनेट (1000 पेयर) और पिलर (500 पेयर) भी तोड़ दिया था और उसे उठाकर ले गए थे। उस घटना की वजह से नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि की लीज लाइन बंद हो गई थी। उन बैंकों की लाइन अभी तक कनेक्ट नहीं हो पाई है। नवाब गेट वाली केबिल ब्रेक होने से एसबीआई मेन ब्रांच, सेंट्रल बैंक, मुख्य डाकघर, डाकघर स्थित रेलवे रिजर्वेशन कांउटर की कनेक्टीविटी टूट गई है। इस मेन संस्थानों की लीज लाइन को सिविल लाइंस एक्सचेंज से हटाकर सिटी एक्वचेंज से कनेक्ट कर बैंकिग व पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।