{"_id":"47-24013","slug":"Rampur-24013-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्र तालाब में डूबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्र तालाब में डूबे, दो की मौत
Rampur
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। घर से क्रिकेट खेलने गये तीन छात्र तालाब में नहाते समय डूब गये। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणाें एवं परिजनाें ने तीनाें को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिये सीएचसी ले आये। चिकित्सक ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे छात्र की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। छात्रों की मौत से परिजनाें का रोते रोते बुरा हाल है।
तहसील क्षेत्र के गांव जालफनगला निवासी आजाद हुसैन का बारह वर्षीय नदीम व नजाकत का दस वर्षीय पुत्र अलफेज और बब्बू का 11 वर्षीय पुत्र सुहेल रविवार की दोपहर अपने घर से गंाव के बाहर खाली पड़ी भूमि पर क्रिकेट खेलने को कहकर गये थे। अन्य सहपाठी भी क्रिकेट खेलने लगे। खेल खेल में तीनों छात्र पास स्थित तालाब में नहाने के लिये कूद गये। नहाते समय तीनोेें बच्चे गहरे पानी में चले गये ओर डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर क्रिकेट खेल रहे अन्य सहपाठी तालाब पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों बच्चे पानी की गहराई में डूब चुके थे। तीनों छात्राें के तालाब में डूबने की जानकारी बच्चों ने गांव पहुंच परिजनोें को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वह ग्रामीणों को एकत्र कर तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर तीनों बच्चोें को काफी तलाश किया। काफी प्रयास के बाद तीनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर उपचार के लिये सीएचसी लाया गया। जहां उपचार से पूर्व ही छात्र नदीम व अलफेज की मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरे छात्र सुहेल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। तालाब में डूबने से हुई दो छात्रों की मौत से परिजन बिना कोई कार्रवाई किये घर ले गये। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्रोें के परिजनोें का रोते रोते बुरा हाल था।
मां की बात मान ली होती तो बच सकती थी जान
स्वार। मृतक छात्रों की मां बहनें शव से चिपट कर रोने बिलखने लगीं मृतक छात्र नदीम की मां सीमा व अलफेज की मां तबस्सुम अपने बेटों के शवों पर विलाप करते हुए सुबक सुबक कर कह रही थी कि प्रात: हुई बारिश के चलते उन्होंने अपने बेटों को क्रिकेट खेलने जाने से काफी मना किया था लेकिन दोनों छात्र जल्दी वापस आने की बात कहकर चले गये और क्रिकेट न खेल तालाब में नहाने लगे। जिससे उनकी डूबकर मौत हो गयी। अगर दोनाें छात्राें ने अपने मां की बात मान ली होती तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
नगर स्थित विद्यालयों में पढ़ते थे दोनों
स्वार। मृतक छात्र नदीम नगर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा चार, अलफेज जौहर पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के छात्र थे जबकि गंभीर छात्र सुहेल जगदीश मांटेसरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। तीनों छात्रों में दोस्ती थी ओर तीनों गांव से एक साथ ही स्कूल आया करते थे। ग्रामीणाें के अनुसार तीनों पढ़ाई लिखाई में काफी होनहार थे।