फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मुरादाबाद से रामपुर की बिजली फेल, संकट

मुरादाबाद से रामपुर की बिजली फेल, संकट

Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर की बिजली पर संकट के बादल छंट नहीं रहे हैं। बिजली की समस्या से उपभोक्ता भी आग बबूला हो रहे हैं। रविवार को भी मुरादाबाद से और फिर स्थानीय स्तर पर बिजली शेड्यूल गड़बड़ाने पर उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया और उनकी अफसरों की गरमा-गरमी भी हुई। कुछ ने फोन पर भड़ास निकाली तो कुछ बिजलीघर आ धमके।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर फिर संकट छा गया। जिससे रामपुर में दोपहर से पहले साढे़े 11 बजे सप्लाई फेल हो गई। आपूर्ति थमने से रामपुर जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई और शहर में बिजली का संकट गहरा गया। एक घंटे तक यह संकट लोगों के पसीने छुड़ाता रहा। दोपहर में साढ़े 12 बजे जब बिजली आई थी, उसके बाद भी वह आंखमिचौनी करती रही। यह आंखमिचौनी भी पूरे जिले में मुरादाबाद की सप्लाई बिगड़ने के कारण हुई थी। तीन बार लाइनों में ट्रिपिंग हुई और इस ट्रिपिंग के कारण उपकरणों पर भी संकट बना रहा। दोपहर ढाई बजे के बाद सप्लाई पुन: दुरुस्त हुई।
विज्ञापन


पहले ठप, फिर तीन बार हुई ट्रिपिंग
-मुरादाबाद में एक घंटे तक आपूर्ति ठप हो गई। जिससे रामपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गनगला, धमोरा, मिलक, सिहारी, पटवाई, खौद, मिलक खानम की सप्लाई बंद हो गई। दोपहर साढ़े 12 बजे सप्लाई पुन: चालू हो सकी। सप्लाई चालू होने के बाद भी बिजली का संकट दूर नहीं हुआ। तीन बार ट्रिपिंग हुई। आधे-आधे घंटे के बाद हुई इस ट्रिपिंग से लोगों को काफी परेशानी से दोचार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार घंटे संकट में रहे चार बिजलीघर
-मुरादाबाद से रामपुर आने वाले 132 केवी लाइन की दो लाइनों में एक लाइन का जंपर को बदलने में साढ़े चार घंटे लग गए। एक लाइन को बंद कर दूसरी लाइन पर लोड डाला गया था। जिससे शहर के चार बिजलीघरों (शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, स्वार, मिलक) की आपूर्ति गड़बड़ाई रही। सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे तक सप्लाई को रुक-रुककर दी जा रही थी।

रजा इंटर कालेज बिजलीघर में ब्रेकडाउन
-रजा इंटर कालेज बिजलीघर में शाम साढ़े 7 बजे ब्रेकडाउन हो गया। 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से यह समस्या गहराई थी। जिसके बाद पेट्रोलिंग शुरू की, लेकिन टीम को फाल्ट नहीं नहीं है। विद्युत फालट ढूंढने में काफी वक्त लग गया, जिससे कई घंटेतक बिजली का संकट बरपा। इससे नवाब गेट की सप्लाई भी प्रभावित रही। जबकि कुछ लाइनों पर पतंगों के कारण भी समस्या बनी रही।


किला बिजलीघर से शुरू हुई सप्लाई
-रविवार को सुबह 11 बजे किला बिजलीघर से सप्लाई चालू कर दी गई। ब्रेकडाउन होने से पिछले तीन दिनों से किला बिजलीघर से कोई आपूर्ति नहीं की जा रही थी। बिजलीघर क्षेत्र के फीडर रजा बिजलीघर से जगमग किए जा रहे थे। बारिश के कारण गड़बड़ाई इस व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए रविवार को सप्लाई शुरू कर दी। हालांकि इससे कुछ समय तक सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed