{"_id":"47-21777","slug":"Rampur-21777-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जून को सीएम बांटेंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जून को सीएम बांटेंगे लैपटॉप
Rampur
Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। इंटर पास छात्रों के लिए खुशखबरी है। प्रशासन ने लैपटॉप वितरण की तारीख को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री 16 जून को मुरादाबाद मंडल के दस हजार छात्र-छात्राओं को जौहर यूनिवर्सिटी में लैपटॉप बांटेंगे। तारीख तय होने के साथ ही शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमले ने भी लैपटॉप वितरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समाजवादी पार्टी का इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा अब मुरादाबाद मंडल में भी सच साबित होने वाली है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रशासन ने लैपटॉप वितरण की तारीख को अंतिम रूप दे दिया है। तय तारीख के मुताबिक लैपटॉप का वितरण 16 जून को जौहर यूनिवर्सिटी में सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद लैपटॉप बांटेंगे। इस दौरान रामुपर के ही नहीं बल्कि बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल के भी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। इस दौरान करीब दस हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। तारीख तय होने के बाद प्रशासनिक अमले के साथ ही शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटने के लिए शिक्षा विभाग ने पंक्ति प्रभारियों की तैनाती शुरू कर दी है।