{"_id":"47-17975","slug":"Rampur-17975-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारिक अब्दुल्लाह ने दी सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिक अब्दुल्लाह ने दी सफाई
Rampur
Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पिछले कई दिन से उलमा के विरोध की वजह बने बयान पर वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन आफ रिलीजंस एंड नालेज के सदर सैयद अब्दुल्लाह तारिक ने सफाई पेश की है। उनका कहना है कि कुरान पाक अपरिवर्तनीय है। उस पर उनका अटूट ईमान है। उनकी तकरीर के कुछ वाक्य तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।
शम्स नवेद हाल में प्रेस कांफेंभनस में अब्दुल्लाह तारिक ने कहा कि वह दो बार अखबार और एक बार सीडी के माध्यम से स्पष्ट शब्दों में घोषणा कर चुके हैं कि उनका वर्तमान कुरान पाक के प्रत्येक शब्द के अपरिवर्तनीय होने पर अटूट ईमान है। कुछ लोग उनकी तकरीर को तोड़ मरोड़ कर गलत अर्थ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतवा लगाने वाले लोग यह सहन नहीं कर पा रहे हैं कि मदरसा व्यवस्था के बाहर का कोई व्यक्ति दीन के बारे में बात करे। उन्होंने कहा फतवों, इश्तिहारों और भाषणों से बहुत लोगों में गलत फहमियां फैली हैं। इंशाअल्लाह वक्त के साथ दीन के लिए किए मेरे कार्यों से धीरे-धीरे गलत फहमियां दूर हो जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से तहकीकात करने और शांति बनाए रखने को ऐसे लोगों से होशियार रहने की अपील की है। अदारा अलफलाह लिन्नास के बानी हबीब अहमद ने भी खयालात का इजहार किया।