फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   निखरेगी रजा लाइब्रेरी की खूबसूरती

निखरेगी रजा लाइब्रेरी की खूबसूरती

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। अठारहवी सदी में बनी रजा लाइब्रेरी की खूबसूरत इमारत की खूबसूरती बरकरार रखने की कवायद शुरू हो गई। मौसम और पानी की मार से कुछ स्थानों पर काली पड़ गई बाहरी दिवारों को बचाने केलिए पानी निकासी की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नवाबी दौर में 18वीं सदी में बनी नायाब हामिद मंजिल में अब विश्व प्रसिद्घ रजा लाइब्रेरी है। रखरखाव व पानी की उचित निकासी न होने की वजह से बाहरी दीवारों रंगत काली पड़ने लगी है। जमीन से तीन मीटर ऊंचाई तक का हिस्सा काफी बदरंग हो चुका है। इमारत की ऊपरी मंजिलों से पानी निकासी के लिए बनाए गए पतनाले जमीन से काफी ऊंचाई पर हैं। उनसे निकलने वाला पानी इमारत की बाहरी दीवारों को बदरंग कर रहा है। साथ ही इसकी वजह से इमारत की दीवारों की मजबूती भी कमजोर होने की आशंका भी घर कर गई है। इसके अलावा कुछ स्थानों से यह इमारत खस्ता हाल भी हो चुकी है। इमारत के मूल स्वरूप को बचाने और खूबसूरती कायम रखने को रजा लाइब्रेरी प्रबंधन ने कमर कस ली है। लाइब्रेरी के निदेशक प्रोफेसर एसएम अजीज उद्दीन हुसैन के प्रयास पर एएसआई, दिल्ली की टीम इस इमारत का दौरा भी कर चुकी है। लाइब्रेरी प्रशासन ने इस इमारत की मरम्मत के लिए संस्कृति मंत्रालय को एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराने को प्रस्ताव भेज दिया है। लाइब्रेरी प्रशासन केअनुसार जल्द ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत विशेष पतनाले बनवाए जाएंगे और पानी को इमारत से दूर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed